संगीत शिक्षायतन, पटना ने मनाया 24वीं स्थापना दिवस

Art and culture

पटना: दिनांक 5 मई 2024 को शिक्षायतन प्रांगण में उसके 24वें सालगिरह पर भव्य चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
विगत 23 वर्षो के शिक्षार्थियों की शुभकामनाओं के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम की शुभ शुरुवात हुई। संस्था के संरक्षक बी के जैन (वरिष्ठ छायाकार, जर्नलिस्ट)। किशोर सिन्हा ( साहित्य लेखन व अभिनय), शरद कुमार (अंतर्राष्ट्रीय कलाकार) जिन गुणीजन का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्राप्त रहा है, सभी ने मंगल कामना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ में श्रीमती रेखा शर्मा संस्था की अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को हरा पौधा और शॉल से सम्मानित किया।
संस्था की न्यासी कथक नृत्यांगना ने कुछ मुख्य बातो को उजागर किया कि देश की कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित संस्था सौहार्दपूर्ण वातावरण में लगभग 1000 से भी अधिक शिक्षार्थियों में कला के बीज बो चुकी है।शिक्षायतन के विजन और मिशन कि समाज में पेशेवर, प्रदर्शन कर्ता हो होने से पहले वो कला को समझने, सराहने और प्रशंसा करने के योग्य बने।
• शिक्षार्थियों को चुनौतियों के लिए तैयार होना और जीवन के हर पहलुओं को कलात्मक अभिव्यक्ति देना।
• मानवता की भावना जागृत करना तथा जीवन में गुणात्मक मूल्य निर्धारित करना।
संगीत शिक्षायतन के कलाकारों ने ‘ राम रक्षा स्त्रोत’ राम ही रक्षा स्त्रोत है महिमा अतुल अनंत…. दृश्या वत्स और दिक्षिता वत्स द्वारा तथा कथक परंपरागत में ‘ गुरु वंदना ‘ तोड़े और तिहाई कथक शैली में कौशीकी, मृगांका, मैथिली, शानवी, पारी, अवनी, समृद्धि ने प्रस्तुत किया। अमीर खुसरो की रचना पर सूफी नृत्य और मनमोहिनी संगीत पर कंचन प्रिया और पियुषि मिश्रा ने सभी को मुग्ध कर दिया। वेस्टर्न बीट की धमाकेदार प्रस्तुति वेस्टर्न डांस ग्रुप .Western basic music beat पर सिद्धि सिंह, पलक, मानस्वी, परिधी सिंह ने किया।
चित्र प्रदर्शनी में अंशिका राज, अमृता प्रीतम, सौम्य पटेल, देवजानी रॉय, दिव्य श्री, निशा, समृद्धि , शिवम कुमार शर्मा, अनुराधा, की कलात्मक चित्र प्रदर्शित हुए।
सभी प्रतिभागी कलाकारों तथा स्कॉलरशीप प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन यामिनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *