मुंगेर: 17 अगस्त 2025 :: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था “निशा ओंकार कला कुंज” मुंगेर में श्री जन्माष्टमी
महोत्सव मनाया गया!जहां बच्चे राधा कृष्ण के रूप में
सज धजकर आये थे साथ ही राधा कृष्ण के नोंक झोंक
वाले युगलबंदी गीत “मधुवन में कान्हा जो किसी
गोपी से मिले तो राधा कैसे ना जले”, “बिरज के छोड़ी से
राधिका गोरी से करा दे मेरो व्याह”, “छलकत हमरो गगरिया
ए कान्हा छोड़ी ना मोरी कलाइयां” जैसे गीतों पर मनोहारी
नृत्य करके स्नेहा,अनुष्का,रानी,दिव्यांश ने सबका मन मोह लिया!वहीं संस्था के सचिव रितेश मिश्रा ने छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल छोटों सो मेरो मदन गोपाल”और “करते हो
तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है आपकी कृपा से मेरा सब
काम हो रहा है गाकर भक्तिमय माहौल बनाया तो तो संस्था
के प्रस्तुती नियंत्रक सह प्रोडक्शन मैनेजर रूपेश मिश्रा ने
“हुआ नंद भवन में शोर कि यशोदा को लल्ला हुआ है गाकर
सबको खूब झुमाया! इस अवसर माता श्रीमती निशा रानी मिश्रा जी,और अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला देवी जी भी उपस्थित थी!