- कंचन चौधरी, हिन्द चक्र
पटना: 13 अक्टूबर 2025 :: राजेन्द्र नगर स्थित करियर बिल्डर पब्लिक स्कूल पिछले तेईस वर्षों से स्थानीय स्तर पर बच्चों के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। अपनी निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह विद्यालय क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बन चुका है।
विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार मिश्र हैं। इसके सह-संस्थापक सह निदेशक पवन कुमार मिश्र ने बताया कि “यह विद्यालय उस समय की आवश्यकता थी, जब इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सीमित थी। हमने समाज की उस आवश्यकता को पूरा करने का कार्य किया है।”
वर्तमान में विद्यालय में कक्षा सात तक की पढ़ाई कराई जा रही है। हालांकि, संस्थान का लक्ष्य आने वाले समय में इसे बारहवीं तक विस्तारित करने का है, ताकि विद्यार्थियों को प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक शिक्षा तक एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का अवसर प्राप्त हो सके।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही इसका नया आधुनिक कैंपस खेमनीचक में तैयार हो रहा है। यह परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं, डिजिटल शिक्षण पद्धति, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से परिपूर्ण होगा। इसके निर्माण से करियर बिल्डर पब्लिक स्कूल पटना के अग्रणी आधुनिक विद्यालयों की सूची में शामिल होने जा रहा है।
विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी संस्थान की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के नैतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास पर भी विशेष बल दिया जाता है।
करियर बिल्डर पब्लिक स्कूल आज न केवल ज्ञान का केंद्र है, बल्कि यह शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का एक सतत प्रयास भी है।