मुजफ्फरपुर: 31.10.2025 :: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना एवं जिला प्रशासन, स्वीप कोषांग मुजफ्फरपुर जिला अप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिया, प्रमोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं स्वीप कोषांग नोडल पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,आईसीडीएस मुजफ्फरपुर सहयोग से जिले के low vtr क्षेत्रों में गीत, संगीत, नुक्कड़ नाटक एवं जादू के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के पंजीकृत सांस्कृतिक दल, मेसर्स कला जत्था ,मुजफ्फरपुर, मेसर्स कला श्री केंद्र, मुजफ्फरपुर, मेसर्स जादूगर आरके तिवारी द्वारा आज दिनांक 31.10.2025 को मुजफ्फरपुर जिला के औराई गायघाट एवं मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र में गीत एवं नुक्कड़ नाटक एवं जादू के माध्यम से मतदान संबंधित आवश्यक जानकारी लोगों को दी गई, और 6 नवम्बर को मतदान के लिए संकल्प लिया। यह जागरुकता कार्यक्रम दिनांक 30.10.2025 से 04.11.2025 तक मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट औराई एवं मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के 18 low vtr जगह पर सांस्कृतिक दलों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
औराई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 13 घनश्यामपुर में मैसेज कला जत्था के द्वारा गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया । मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 76 बालू घाट में मैसेज कलाश्री केंद्र के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया एवं गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 99 जया दक्षिण भाग में मेसर्स जादूगर आरके तिवारी के द्वारा जादू के माध्यम से आम जनों को मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ग्यास अख्तर तथा स्थानीय बी एल ओ एवं आंगनवाड़ी तथा जीविका दीदी के सहयोग एवं बड़ी संख्या श्रोता और दर्शक गण उपस्थित थे।