परिंदे- पक्षियों की कई प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में

Environment

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 21 जनवरी :: आज पूरा विश्व समुदाय को कोरोना महामारी झकझोर दिया है, वहीं हमारे देश के कुछ राज्यों में बर्ड-फ्लू बीमारी ने सभी को सकते में ला दिया है। आमतौर पर इंसानी बस्तियों एवं सुदूर जंगलों में बरगद-पीपल जैसे बड़े- बड़े पेड़ो पर आशियाना बनाने वाले कौओं सहित अन्य पक्षियों की हो रही मौत ने पक्षियों में पांव पसारती बर्ड-फ्लू का संकेत दे रही है। वहीं कई राज्यों में प्रवासी पक्षियों की तादात बहुत कम देखी जा रही है। पेड़ के कटने से पक्षियों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं और पक्षियों को अब मानव निर्मित कृत्रिम आवासों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

शहरीकरण की बढती रफ्तार व बड़े वृक्षों की तेजी से कम होती संख्या का पक्षियों के साथ-साथ सभी जीवों पर प्रतिकूल पड़ने लगा है।खेती-बाड़ी में रासायनिक खादों और कीटनाशकों का दिनोदिन अत्यधिक इस्तेमाल होने के कारण जीवों की कई प्रजातियाँ या तो नष्ट हो गया है, नहीं तो, इसका असर बड़े जीव-जन्तुओं पर पड़ने लगा है। वर्तमान समय में इंटरनेट और इलेक्ट्रोनिक सामानों का दायरा भी बढता जा रहा है, ऐसी स्थिति में जीवों के लिए घातक सिद्ध होने लगा है। यदि समस्या का समाधान समय रहते प्रभावी ढंग से नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में पूरी जैव-विविधता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

सर्वविदित है कि जंगल मानव सहित सभी जीवों को जीवन देता है। लेकिन जंगलों से बड़े एवं फलदार पेड़ों के नष्ट होने से वन्यजीवों व पक्षियों पर इसका स्पष्ट दिखाई देने लगा है। जंगलों में फलदार पेड़ों के नहीं रहने से वानर व लंगूर बस्तियों में आने को विवश हो रहे है, यही हाल परिंदे-पक्षियों की भी है। जंगलों से बरगद, पीपल, गूलर, रेणी, आम, सहजन, गुरजन, तेंदू, बीजा, महुआ, इमली, केंत, गूंदी, नीम, कटहल, खजूर, पलाश, पारस पीपल, जामुन, अर्जुन, जंगल जलेबी, अमलतास, देशी बबूल व बिल्व-पत्र जैसे महत्वपूर्ण पेड़ों की अवैध कटाई होने के कारण लुप्त प्राय हो रहे है। इसका असर राष्ट्रीय पक्षी मोर, कौआ, उल्लू, तौते, मैना सहित कई प्रजातियों पर दिखाई पड़ने लगा है। जबकि जैव-विविधता के संरक्षक होते है बड़े एवं फलदार पेड़।

पशु-पक्षियों की कई प्रजातियों के लिए प्राकृतिक आवास बड़े पेड़ हीं होते है, जिनके सहारे मौसम की विषम परिस्थितियों में भी जीवित रहता है। उचित तो यही होता कि हमलोगों को मिलकर वन क्षेत्रों के साथ-साथ चारागाह एवं सार्वजनिक भूमि पर फलदार पेड़ लगाने का अभियान शुरू करना चाहिए ताकि समय रहते स्थिति को संभाला जा सके। हमलोग जानते हैं कि प्रकृति में संतुलन के लिए हर जीव-जन्तु और वनस्पति का महत्वपूर्ण स्थान एवं अहम भूमिका होती है। छोटे जीव चींटी से लेकर बड़े जानवर हाथी तक का जीवन चक्र एक संतुलित खाद्य श्रंखला पर निर्भर रहता है। किसी एक जीव के समाप्त होने होने पर इसका सीधा असर पूरी जैव-विविधता पर पड़ती है और इससे मानव भी नहीं बच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *