शिक्षायतन पटना ने 21वें गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया

Education

पटना: 24 जुलाई 2021:: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षायतन के विभिन्न विभाग के शिक्षार्थियों ने सीखे संस्कार की प्रस्तुति दी।
शिक्षायतन पटना 21वें गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया। जिसमे शिक्षायतन में कला सीखने वाले राज्य और राज्य के बाहर के शिक्षार्थियों ने अपनी प्रस्तुति देकर अपने गुरुओं का मान बढ़ाया। सम्मान भाव से पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात दीप जलाकर दीप मंत्र से हुई।
गुरु ब्रह्मा: गुरु विष्णु: गुरुदेवो महेश्वर, गुरु साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः। के मंत्र से एक दैवीय माहौल प्रदान हुआ। जिसमे शंख नाद , कांसी, पैरो में घुंघरू बांध कर ताल लय में संचालन करती नृत्य कलाकार सम्मिलित रूप से प्रस्तुति दिया।
घुंघरू संस्कार में सभी नृत्य के शिक्षार्थियों ने घुंघरू पूजन किया।
कथक नृत्यांगना व गुरु यामिनी ने उक्त दिवस की विशेषता बताते हुए, गुरु और शिष्यों के कर्तव्यों को बताया। जीवन के मूल्यों को पहचानने के लिए, उस मूल्यो को निभाने के लिए, मूल्यों के महत्व बताने के लिए, राहों पर चलने के लिए गुरु मार्गदर्शक होता है। गुरु और शिष्य का संबंध आंतरिक होता है गुरु, शिष्य को जितना विचारता है वह शिष्य उतना उन्नत होता है। इसके लिए शिष्य को उचित पात्र बनाने की आवश्यकता है। हम जो कुछ भी सीखते हैं उसे हस्तांतरित करते हैं जिसमें अपने अनुभव जोड़ सकें, जिसकी क्षमता को विकसित करें। गुरु, शिष्य का ऐसा निर्माण करते हैं । गुरु शिष्य को गढ़ते हैं, रचते है। ऐसा बताते हुए सभी गुरु शिष्य का संबंध मजबूत और बरकरार रहे ऐसी कामना करते हुए सभी शिष्य को आशीर्वाद दिया।
गायन विभाग से:
राग मल्हार में “आई री बदरा आई…
राग भैरवी में ‘अजहूं आए सावन बीता जाए…
नृत्य विभाग से
गुरु अष्टकम : शरीरम स्वरूपम तथा भाग्य लग्न क
फिल्मी गाने के भी धूम रही
नैनो वाले ने छेड़ा मन का प्याला….
एक ऊंचा लंबा कद…
जरा नजरो से कह दो जी…
बेतिया से कथक नर्तक स्वेत शरण ने भावपूर्ण नृत्यअभिव्यक्ति आज इबादत है… गाने पर दी।
लखनऊ से मनस्वी कथक नृत्यांगना ने विष्णु वंदना, गुरु मां को समर्पित किया।
कलाकार : अमित प्रकाश विकास, कुमार अनन्या सिंह, अपूर्व अनन्या, अनन्या कुमारी, अनु तिवारी, हर्षिता, आस्था शताक्षी, अशिका, शानवी आर्या, मानी, सविता, रीता आदि थे।

उक्त अवसर पर हृदय नारायण झा (योग गुरु), धनंजय कुमार धीरज (गायन गुरु), प्रवीण कुमार (तबला गुरु), विकास कुमार (वाद्य यंत्र गुरु), विकास कुमार वेस्टर्न (डांस गुरु), मुकुल कुमार (तंत्र वाद्य गुरु), सजल v सुशील (मार्शल आर्ट्स गुरु),आकृति (चित्रकला गुरु), यामिनी (कथक गुरु) के समक्ष आदर पूर्ण शिक्षार्थियों ने आभार प्रकट किया।
संस्था की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सभी शिक्षार्थियों को आशीर्वचन के साथ उत्साह वर्धन किया और उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम का संयोजन संजीत कुमार तथा कार्यक्रम निर्देशक आदित्य तिवारी थे।
कार्यक्रम का प्रसारण शिक्षायतन पटना के Facebook page से तथा इंस्ट्राग्राम के muse.in.tune.euphoric पेज से ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *