वंदे मातरम फाउंडेशन की कार्यकारिणी समिति का हुआ पुनर्गठन

Uncategorized

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 27 जनवरी 2022 :: वृद्धाश्रम के वृद्ध महिलाओं एवं पुरूषों की मदद, निःशुल्क कानूनी सलाह, मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली संस्थान ‘वंदे मातरम फाउंडेशन’ ने अपनी कार्यकारणी समिति को पुनर्गठित किया है। पुनर्गठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्थान को कैसे मजबूत बनाया जाय और इसके कार्यकलाप को बेहतर तरीकों से कार्यान्वित किया जाय पर सघन रूप से विचार- विमर्श भी किया।

वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने 26 जनवरी (बुधवार) को श्रीकृष्णा नगर किदवईपुरी स्थित कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मारतम फाउंडेशन का गठन अक्तूबर 2008 में किया गया था। उस समय से नियमित रूप से यह संस्था गरीबों, वृद्धों एवं असहाय छात्रों को सहयोग करने का काम कर रही है और प्रत्येक वर्ष लाल बहादुर शास्त्री और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती मानाता है। जयंती के अवसर पर समाज सेवा, पत्रकारिता आदि कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह संस्थान अपने कार्यक्रमों को गति देने और सुव्यवस्थित ढंग से संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी समिति का पुर्नगठन किया गया है। पूर्व से गठित कार्यकारिणी समिति को सर्वसम्मति से 26 जनवरी (बुधवार) को भंग कर दिया गया और नयी कार्यकारिणी समिति का पुर्नगठन किया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि पुनर्गठित कार्यकारिणी समिति मे उपाध्यक्ष-सह-मीडिया सलाहकार के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को, कोषाध्यक्ष पद पर सूरज कुमार सिंह को, संगठन सचिव के पद पर सुजीत कुमार को, अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर चन्दा दास को तथा सदस्य के रूप में सोनी गुप्ता को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व से कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पुष्पा तिवारी, प्रधान महासचिव रवीन्द्र कुमार, महासचिव रश्मि लता, सचिव राज कुमार गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी -सह- प्रवक्ता अनुराग समरूप को यथावत पद पर बने रहने की सहमति हुई।

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बैठक में ही रेणु सिंह, शशांक राज, धीरज सिंह और सोनी गुप्ता ने वंदे मातरम फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *