रोटरी चाणक्या: जरूरतमंदों की सेवा के लिए कृत संकल्प – डा. नम्रता आनंद

Regional

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 27 जनवरी 2022 :: रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने बताया कि रोटरी चाणक्या मानवता के हित में काम करता आया है और आगे भी सेवा कार्य में अग्रणी रहेगा।जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। रोटरी चाणक्या जरूरतमंद लोगों के लिये सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा।

रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि रोटेरियन अश्विनी गुप्ता, आशीष बंका और संदीप चौधरी के सहयोग से दो ठेला का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि दोनों लोगों को यह ठेला स्वरोजगार के लिए दिया गया।

अर्चना जैन ने कहा कि लगातार वह यह प्रयास कर रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के लिए साधन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए सार्थक सोच के साथ कार्य करने वाले लोगों को आगे आना चाहिए। हमारे संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की सेवा भावना से समाज में बेहतर संदेश जा रहा है।
इससे पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने झंडोत्तोलन किया। अर्चना जैन ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि भारत देश के लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *