रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने 100 बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण

Regional

बिहटा, पटना : 8 अक्टूबर 2026 :: रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट द्वारा आज बिहटा, पटना स्थित निःशुल्क पाठशाला में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण कर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य किया गया।

इस अवसर पर लगभग 100 बच्चों के बीच 100 कॉपियां, 100 पेंसिल सेट, 2 व्हाइट बोर्ड, मार्कर, इंक सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट के अध्यक्ष Rtn Pradeep Kumar Jha, एवं सचिव Rtn Soni Jha ने बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना रोटरी क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

क्लब का उद्देश्य ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां जारी रखेगा।

कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से सभी सहयोगियों एवं निःशुल्क पाठशाला के संचालकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया! कार्यक्रम में शामिल रोटेरियनों में प्रदीप कुमार झा, सोनी झा, मुस्कान झा, स्मिता चौबे, ललिता सिंह, रजनी रेजिना इत्यादि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *