शिक्षायतन पटना में दो दिवसीय मां दुर्गोत्सव का आयोजन आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Regional

पटना: शिक्षायतन पटना द्वारा कार्यक्रम के पहले दिन की शुरूआत तृष्णा, नैन्सी, अंशिका, रिया, ऋचा ने दुर्गा स्तुति से किया। भगवती वंदना पूजा चौधरी के मधुर भजन स्वर से हुए। अमित प्रकाश तबले पर संगत कर रहे थे।

अतिथि आरती कुमारी, लवली कुमारी और  शिम्पी जी की उपस्थिति में गुरु यामिनी कथक नृत्यांगना द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया और फिर गुजराती रंग में गरबा और डांडिया नृत्य से मां दुर्गा का पूजन श्रृंगार हुआ।

रंगालो मारो ढोलना….
रीता, खुशबू, दिव्या

धोलिड़ा ढोल रे वागड़ मारे…
अविका, अद्विका, वामिका, अयांश, सत्यम, शशांक, विराट, समिशा, दिव्यांशी

रंगतारी …
मयूर, मयंक, शाश्वत, सुबदा, अंशिका, शिवांगी
ढोली तारो ढोल बाजे…
सीधी, जैस्मीन

नगाड़ा संग ढोल …
तृषा, माही
कार्यक्रम का संयोजन सन्नी कुमार तथा नृत्य रचना रवि मिश्रा और सन्नी कुमार का था।

यामिनी सचिव, संगीत शिक्षायतन ने कहा कि कल के कार्यक्रम में दुर्गा वंदना , पुष्पांजलि, *मां कालिका* (नृत्य नाटिका), गिटार पर राग दुर्गा, धुनुची, गरबा, डांडिया, झिझिया की प्रस्तुति तथा  मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की चित्रकला प्रदर्शनी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *