मुंगेर : 8 मार्च 2026 :: “निशा ओंकार कला कुंज” मुंगेर में अभिनेता निर्देशक रितेश मिश्रा के निर्देशन में कलाकारों ने किया नाटक “ऑपरेशन सिंदूर” और “मां मुझे भी जीने दो” का मंचन। इस नाटक से माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियों को गर्भ में नहीं मारना चाहिए, उन्हें भी दुनियां में आने का, जीने का, पढ़ने लिखने का, समाज और देश में अपना नाम करने का अधिकार है। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन के नारे भी लगाए गए। कलाकारों में अनुष्का, रानी, जिया, सोना, तन्नू, ईशा, खुशी, लिजी, आभा, शिवानी जैसे कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।