छठ महापर्व पर बिहटा में विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Uncategorized

बिहटा (पटना), 24 मार्च 2026 — महापर्व छठ के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए महिला बाल युवा केंद्र, कोरहर (बिहटा, पटना) द्वारा भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिहटा वायु सेना स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ लिया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस शिविर में महिला, बाल एवं युवाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में निःशुल्क जांच, चिकित्सीय परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक श्री बीरेन्द्र प्रसाद ने कहा:

“हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें, खासकर ऐसे पावन अवसरों पर जब लोग एकत्रित होते हैं। आने वाले समय में हम इस पहल को और बड़े स्तर पर ले जाएंगे।”

शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉ. वर्तिका सिंह, जनरल सर्जन (एमपी बिरला हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़, राजस्थान), नगर परिषद बिहटा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रिंकू सिंह एवं वार्ड पार्षद सुमन चौहान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलता है।

कार्यक्रम में राधे श्याम, मनीष कुमार, रवि कुमार, प्रेम कुमार, बलराज, इकबाल मांझी, रविंद्र जी, सुरेश गोप सहित कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *