पटना, 31 मार्च 2026 — चेतना समिति, पटना के सभागार में 29 मार्च को मैथिली महिला संघ, पटना द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत अरिपन प्रतियोगिता एवं बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मैथिली महिला संघ की अध्यक्ष श्रीमती सरिता झा ने की। उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू झा एवं श्रीमती रेणु झा तथा सचिव श्रीमती कल्पना कुमारी ने कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित किया।
अरिपन प्रतियोगिता में पारंपरिक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इसके परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: श्रीमती अंबिका झा
द्वितीय स्थान: श्रीमती कोमल कृति
तृतीय स्थान: श्रीमती निरजा झा
वहीं, बाल चित्रकला प्रतियोगिता में 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के ग्रुप ‘A’ में आदर्श ने प्रथम स्थान, अयांश झा ने द्वितीय स्थान तथा रेयांश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:
ग्रुप ‘B’
प्रथम: अमेया मिश्रा
द्वितीय: साक्षी
तृतीय: कार्तिक कौशल एवं काजल
ग्रुप ‘C’
प्रथम: तिष्य ठाकुर
द्वितीय: गीतांजलि
तृतीय: प्रतीक एवं श्रेयांश
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मैथिली संस्कृति की पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।