पटना विमेंस कॉलेज (स्वायत्त) में शिक्षण सहायक सामग्री पर दो दिवसीय प्री-इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन

Education

पटना वीमेंस कॉलेज (स्वायत्त) के शिक्षा विभाग द्वारा तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025–2027) के प्रशिक्षु शिक्षिकाएं के लिए 4 एवं 6 जुलाई, 2026 को शिक्षण सहायक सामग्री पर दो दिवसीय प्री-इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस की शुरुआत  सुनिधि, तथा डॉ. नीतु चौहान, सहायक प्राध्यापिका  द्वारा की गई। उन्होंने शिक्षण सहायक सामग्री की अवधारणा, उसकी विशेषताओं तथा  शिक्षण सहायक सामग्रियों के वर्गीकरण एवं उनके प्रभावी उपयोग पर चर्चा की, साथ हीं  प्रशिक्षुओं ने कम लागत वाली शिक्षण सहायक सामग्री (Low-Cost Teaching Aids) की आवश्यकता एवं महत्व को जाना। प्रथम दिन के द्वितीय सत्र में  यामिनी, सहायक प्राध्यापिका, ने शिक्षण सहायक सामग्री के निर्माण की व्यावहारिक प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए बताया कि सरल एवं सहज उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग कर प्रभावशाली एवं शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण सहायक सामग्री किस प्रकार तैयार की जा सकती है।

कार्यशाला के द्वितीय दिवस में विद्यार्थियों ने प्रथम दिवस में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए स्वयं विभिन्न प्रकार के शैक्षिक चार्ट तथा कम लागत वाली शिक्षण सहायक सामग्री तैयार किया।  विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं नवाचार का परिचय देते हुए आकर्षक एवं प्रभावी शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण किया। अंत में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया, जिसका निरीक्षण विभागाध्यक्ष डॉ सिस्टर एम. सरोज ए. सी. तथा साथ में सभी प्राध्यापकों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *