छठ पर्व – सिविल डिफेंस की सेवा

Uncategorized

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ का आज समापन हो गया। इस अवसर पर राजधानी पटना के साथ ही संपूर्ण बिहार में छठ पर्व हर्षौल्लास और उमंग के वातावरण में मनाया गया।
राज्य सरकार ने बिहार के विभिन्न गंगा घाटों, नदी तालाब पर अर्घ्य देने और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर रखे थे। इस व्यवस्था का नजारा राजधानी पटना में भी दिखाई पड़ा।

राजधानी पटना में छठ करने वाले श्रद्धालु नर नारियों ने सरकारी व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर किया और जमकर राज्य सरकार की तारीफ की। इस दरमियान राजधानी पटना के 90 गंगा घाटों और 100 कृत्रिम तालाबों पर 250 मजिस्ट्रेट, 500 पुलिस अधिकारी, 3000 पुलिस के जवान के साथ ही नदी में गस्ती के लिए NDRFकी 9 टीम और sdrf की आठ टीमों को तैनात किया गया था।

पटना वासी छठ करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए पटना के जिलाधिकारी और सिविल डिफेंस के कंट्रोलर कुंदन कुमार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने वॉच टावरों, ट्रैफिक कंट्रोल एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के तहत 90 गंगा घाटों और नदी तालाबों के किनारे घाटों पर सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) के 188 वार्डन तैनात किए थे।

इन वार्डेनों का नेतृत्व सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग चीफ़ वार्डन डॉ विजय कुमार सिंह, एलिस श्याम नाथ सिंह ने किया। चीफ वार्डनश्री सिंह, सीनियर वार्डन अरुण कुमार , हरेंद्र नाथ, रंजन कुमार, अजितेश कुमार, प्रवीण प्रीतम एवं आकाश कुमार के साथ पटना सिटी के गायघाट पर खुद भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालु छठ वृत्तियां की सेवा सहयोग की कमान संभाले हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *