कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा, बिहार की विशिष्ट पहल: राज्य के प्रसिद्ध कलाकारों की राष्ट्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, भारत सरकार के कमिटी मेंबर चयनित हुए है

Regional

पटना, दिनांक:12/03/2021:: कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा बिहार प्रदेश की विशिष्ट पहल, जिसमे राज्य के प्रसिद्ध व सुधि कलाकारों की राष्ट्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड , भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कमिटी मेंबर चयनित हुए है। ज्ञात हो कि सी०एफ०दी०बी० फिल्म के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक करती है। बोर्ड के देश भर में नौ क्षेत्रीय कार्यालय है। कोलकाता क्षेत्र के लिए सलाहकार कमिटी में चयनित कलाकार प्रतिभा वशिष्ठ, यामिनी, डॉक्टर पल्लवी विश्वास, अर्जुन चौधरी, अनूप नारायण सिंह, अजय जसवाल है। सभी कलाकारों को सरी वरुण कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा) गौरवान्वित होते हुए शुभकामनाए दिया। उन्होंने कहा यह चयनित कलाकार निश्चित तौर पर फिल्म तथा फिल्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
प्रतिभा वशिष्ठ (उद्घोषिका): युवा प्रतिभावान मधुर आवाज की सुगठित वेणी में सजी घोषणा की विशिष्ट पहचान रखने वाली प्रतिभा वशिष्ट, बिहार का जाना माना नाम है। दूरदर्शन केंद्र पटना, आकाशवाणी पटना, ज़ी टीवी बिहार तथा अन्य टीवी चैनल व सरकारी तथा प्राइवेट मंच पर उद्घोषणा से करती है। मूल निवास संदेश, भोजपुर पत्रकारिता 2012 से निरंतर करती रही हूं, कला संस्कृति के क्षेत्र में योगदान है।

यामिनी (कथक नृत्यांगना): बहुमुखी प्रतिभा की धनी, राज्य कला सम्मान आंबपाली युवा अवॉर्ड से सम्मानित, यामिनी एक कुशल व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, उद्घोषिका, चित्रकार व लेखिका है। यामिनी वर्तमान में शिक्षा विभाग, पटना विमेन्स कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद पर आसीन है। साथ ही स्पीक मैके की स्टेट असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर तथा उपाध्यक्ष व संयोजिका के रूप में संस्कार भारती पटना इकाई से जुड़ी है। ऑल इंडिया रेडियो से ग्रेडेड कलाकार यामिनी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, भारत सरकार, संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, तथा आकाशवाणी व दूरदर्शन पटना की बेहतरीन उद्घोषिका है। लेखन अध्यापन में रुचि ने इनको नृत्य प्रस्तुति के नए आयाम दिए है। भाव पूर्ण नृत्य की एक मिशाल ज्ञान वाणी पटना, इग्नू के लिए “साधना कथक की..” शैक्षणिक सीरियल का कार्यक्रम की स्क्रिप्टिंग, और निर्देशन भी किया है। आपके कई रिसर्च पत्र international journal में प्रकाशित होते रहते है। बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग के पाठ्यक्रम सामग्री निर्माण तथा समीक्षा पैनल की एक्टिव सदस्य है।
“कलानेत्री”डॉ.पल्लवी विश्वास
मूलतः नृत्यांगना,शाखतः गायिका, निर्देशक, टीवी-मंच उद्घोषक, लेखक-कवयित्री, नेत्री और प्राध्यापक। कथक नृत्य से अभिषेक बात करने वाली डॉक्टर पर लगे विश्वास ने ओडीसी, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, रविंद्र नृत्य मैं महारत हासिल किया । आपकी एक विशिष्टता कविताओं की नृत्यमय प्रस्तुति भी है। जिसकी विधिवत शिक्षा महाकवि काशी नाथ पांडे जी द्वारा प्राप्त हुई है। आइसीसीआर की पन्नेल्ड कलाकार, बिहार की पहली दो मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाली महिला कथक तथा हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत में जानी जाती है। नव रस, नायक नायिका भेद इनके मिल का पत्थर है।
बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की कला मंत्री पद पर स्थापित डॉ पल्लवी विश्वास कई काव्य संग्रह व नृत्य की पुस्तकों का लेखन किया है। आकाशवाणी की ग्रेडेड कलाकार ग़ज़ल व अर्ध शास्त्रीय संगीत की जानीमानी कलाकार है। बिहार के लेखन, गायन, नृत्य में अग्रणी व्यक्तिव में शामिल करता है।

अनूप नारायण सिंह: मूलतः छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना गांव के रहने वाले हैं इन्होंने हैं वर्ष 2000 से बतौर पत्रकार आज अखबार से अपने करियर की शुरुआत की बाद के दिनों में दैनिक जागरण पटना संस्करण में फिल्म समीक्षक रहे ईटीवी बिहार के चर्चित कार्यक्रम क्या बोले बिहार सुनो पाटलिपुत्र में सीनियर रिसर्च कर रहे। समकालीन तापमान हर शनिवार सीनियर इंडिया ग्राम संदेश पंजाब केसरी नवभारत समेत दर्जनों अखबारों में विगत 10 वर्षों से फिल्म समीक्षक के रूप में सक्रिय रूप से लेखन भी कर रहे हैं। जी नेटवर्क के चैनल बिग गंगा में फिल्म समीक्षक के रूप में इनका शो काफी हिट रहा है।

अजय जायसवाल (संगीत): उद्योग में एक जाना माना नाम है। वह एक बहुमुखी व्यक्ति हैं जो न केवल गायन में शामिल हैं, बल्कि संगीत की रचना और निर्माण में भी शामिल हैं। अजय जायसवाल ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों में काम किया है, क्योंकि उक्त फिल्म उद्योग से विभिन्न फिल्मों के लिए गीत तैयार करने में शामिल थे। यह सब नहीं है, उन्होंने हॉलीवुड उद्योग में भी काम किया। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसे अल्गोल फिल्म्स कहा जाता है।
अपने बैनर के तहत, वह उद्योग के भीतर विभिन्न मशहूर हस्तियों से आने वाले अलग-अलग संगीत और गीत एल्बम वितरित करते हैं। अजय जायसवाल ने ज़ी म्यूजिक कंपनी और अन्य सहित कई प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट साइन किए हैं। इनके अलावा, उन्होंने कई रेडियो विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए निर्माता / संगीत निर्देशक भी रहे हैं।
उनके असाधारण काम को FMBAF 2019 पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लोबल पीस एम्बेसेडर 2019, ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस 2019 और इंडियन अचीवर्स अवार्ड सहित कुछ पुरस्कार दिए गए हैं। संगीत और फिल्मों के अलावा, वह अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत ‘द वायरल सिंगर्स’ नामक एक डिजिटल गायन रियलिटी शो के विचार के साथ आए। इससे कई प्रतिभाशाली और युवा गायकों और कलाकारों को कठिन समय के दौरान अपनी प्रतिभा को गाने और दिखाने का अवसर मिला। जायसवाल यूथ क्लब राष्ट्रीय संयोजक हैं।

अर्जुन कुमार चौधरी (ताल वादक):
नाल वादन में मशहूर बिहार के वरिष्ठ नाल वादक राज्य स्तरीय कला सम्मान प्राप्त अर्जुन चौधरी अपनी अनोखी ताल बाध्यता के लिए जाने जाते हैं। “रिदम आफ बिहार” संगितक संयोजन के रचयिता तथा बेहतरीन तरीके से संयोजित करने के लिए आपको देश विदेश में कई बार प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। बिहार की एक प्रमुख ताल वादन में विख्यात अर्जुन चौधरी जी के अनेकों शिष्य उनका नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *