तीन दिवसीय दीपमंगल सांगीतिक संध्या

Regional

पटना: संगीत शिक्षायतन के प्रांगण में दीपावली के उपलक्ष में तीन दिवसीय सांगीतिक कार्यशाला का आयोजन 30, 31अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित किया गया। जिसका समापन दीप मंगल  सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, संगीत, आरती, से हुआ।

कार्यक्रम पूजा वंदन और फिर गणेश वंदना  गाइए गणपति जग वंदन राग यमन से  शुरुवात हुई।
शिक्षायतन पटना के विभिन्न विभाग से तमाम शिक्षार्थियों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन विभाग से एकल गायन में शौर्य सागर द्वारा राग सोहनी गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। तथा सुमधुर आवाज में अनिरुद्ध ने राग तिलंग में ख्याल गया।

समूह गान में ज्योत से ज्योत जलाकर चलो”  अनन्या सिंह, अनिरुद्ध, शौर्य सागर, पूजा, विक्रम, जुली, रोहित, मिलन गोस्वामी ने सभा में हृदय को छू लेने वाले मधुर संगीत धारा का प्रवाह किया।

तीन दिन की इस कार्यशाला में शुभम मिश्रा ( शिष्य ,पंडित स्वर्गीय श्याम दास मिश्र ) ने लगभग 25 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। जिसमे प्रथम दिन

अलंकार अभ्यास और तकनीक राग यमन में आलाप शास्त्रीय संगीत, भाव संगीत और क्षेत्रीय संगीत की आधारभूत जानकारी और पकड़ को बताया। संगीत के विषय की प्रमुख परिभाषाओ और साज के रखरखाव आदि महत्वपूर्ण विषय को बताया। तथा शिक्षार्तियों के अनगिनत सवालों और जिज्ञासाओं को हल किया।

कथक नृत्यांगना व संस्था की चीफ ट्रस्टी  यामिनी ने संगीत विशेषज्ञ  शुभम मिश्रा जी को चादर पुष्प से सम्मानित किया। तथा आने वाले समय में इस तरह की कार्यशाला को पुनः संपादित करने का आग्रह भी रखा।
उक्त कार्यक्रम में सम्मानित उपस्थिति शिक्षायतन संगीत विभाग गुरु धनंजय कुमार ‘धीरज’ , संस्था की अध्यक्ष  रेखा शर्मा, संजीत साह की थी।

संगीत शिक्षायतन संस्था की अध्यक्षा  रेखा शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर आभार प्रकट व सभी कलाकारों को सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *