चेतना समिति, पटना द्वारा “चेतना संगीत संध्या” का भव्य आयोजन

Art and culture

पटना | दिनांक: 21 फरवरी 2026 :: चेतना समिति, पटना के तत्वावधान में “चेतना संगीत संध्या” का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मैथिली लोक-संस्कृति, भक्ति संगीत एवं शास्त्रीय भावधारा को समर्पित रहा, जिसमें श्रोताओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आनंद की अनुभूति हुई।
संगीत संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ, जिसे श्री अजय कृष्ण मिश्र ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया। तबले पर श्री संजय ठाकुर ने संगत कर प्रस्तुति को सजीव बना दिया।
इसके उपरांत पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री अरविंद ठाकुर ने “जगदम्ब अहि अबलम्ब हमर, हे माई अहा बिन आस ककर…”, “पूजा के हेतु शंकर, आयल छी हम पुजारी…”, “बाबा अहा के महिमा बच्चे स हम जानै, दर्शन दिय दिगंबर…” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद चेतना समिति के उपाध्यक्ष श्री विपेंद्र झा माधव ने “महादेव नचारी…”, “सुनियो न भक्तक पुकार, किया बिगड़लौ…”, “सभक दुआरी छोड़ी अहि लग एलऊ…” जैसे गीतों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
श्री शिशिर चंद्र मिश्रा ने महाकवि विद्यापति की रचनाओं “के पतियाल, मोरा प्रीतम जायत रे…”, “एक ससरी भवन, मोरा रहल न जाओ सखि…” का सजीव गायन किया। इसके पश्चात रविन्द्र महलीगियां के गीतों की प्रस्तुति हुई, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
चेतना समिति के उपाध्यक्ष श्री उमेश मिश्र ने “नटराज उठु पदचाप्प धरू…”, “सम्पूर्ण विश्व संकट स ग्रस्त अछि…”, “जगत रक्षक बननि जगियों नई…” जैसे आध्यात्मिक गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में अपर्णा कुमारी ने “जगदंबा घर में दियरा बायर एलऊ हे…”, “सोने सुराही गंगाजल…”, “पिया मोरा बालक…”, “हम तरूणी गे…”, “कोन तप जपलऊ भेलौ जननी गे… सुनू – सुनू रसिया..” जैसे गीतों से सांझ की भावनाओं को सजीव कर दिया।
इस अवसर पर चेतना समिति के अध्यक्ष श्री विवेकानंद झा, उपाध्यक्ष श्री विपेंद्र झा माधव, सचिव श्री जयदेव मिश्र, प्रोफेसर श्री रत्नेश्वर मिश्र, श्री किशोर चौधरी, श्री प्रदीप झा, पूर्व सचिव श्री विवेकानंद ठाकुर, श्री शिशिर चंद्र मिश्रा, श्री भैरव लाल दास, श्री जितेंद्र कुमार मिश्र, श्री नारायण झा, अखिल भारतीय मिथिला संघ के अध्यक्ष श्री विजय चंद्र मिश्र, श्री ललन कुमार सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं संगीत-प्रेमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं चेतना समिति के उपाध्यक्ष श्री उमेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी कलाकारों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *