“सर्टिफिकेट केन्फेर्मेंट सेरोमनी” का आयोजन

Art and culture

पटना: 12/7/2026 :: संगीत शिक्षायतन पटना द्वारा “रुद्र: द रिडीमर” योजना के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को फ्री चित्रकला और नृत्य की शिक्षा प्रदान की जाती है।

12 जुलाई 2026 को उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करने का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम से साथ किया गया।

संस्था की न्यासी  यामिनी (कथक नृत्यांगना) ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ किशोर सिन्हा तथा अभिभावकगण का स्वागत किया और दिवस की मुख्य विशेषता बताया कि
प्राचीन कला केंद्र यूनिवर्सिटी से 33 प्रशिक्षु चित्रकला और नृत्य में शिक्षा ले रहे है।

संस्था के साहित्य और नाट्य कला के विभाग के संरक्षक डॉ श्री किशोर सिन्हा (वरिष्ठ साहित्यकार एवं नाटककार) द्वारा सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत विभाग से शिव वंदना की प्रस्तुति गायन कलाकार शौर्यसागर, पूजा चौधरी, समृद्धि संस्कृति, प्रियांशु पाण्डेय, हर्षित, मानस मिश्रा, समृद्धि श्रेया, प्रणिका ने लयबद्ध स्वर में प्रस्तुत किया। मुकुंद मिश्रा गिटार पर और तुषार पियानो पर बखूबी संगत किया। तथा नृत्य विभाग से तान्या शर्मा, आराध्या श्रीवास्तव, पीयूषी मिश्रा, आन्या सिंह ने विष्णु वंदना “शान्ताकारम…” की प्रस्तुति  दिया।

उक्त अवसर पर नम्रता कुमारी (गायिका एवं संस्कृत शिक्षिका) उपस्थित थी। जिनके सहयोग से गार्गी पाठशाला, दीघा तथा उमंग रेनबो होम कुम्हरार के बच्चे शिक्षायतन में नृत्य और चित्रकला को सीख रहे है।

नम्रता कुमारी ने बताया कि आगे भी ये बच्चे शिक्षायतन पटना के सहयोग से आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगे।

कार्यकारिणी सदस्य पूजा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *