विकसित भारत में रोजगार पर वेबीनार का सफल आयोजन

Uncategorized

पटना, 14 सितम्बर 2025 :: पूर्वांचल आर्थिक संघ एवं इंटरनेशनल बिजनेस कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत में रोजगार” विषय पर एक महत्वपूर्ण वेबीनार का आयोजन आज शाम 5 बजे से किया गया।

संगोष्ठी का शुभारंभ पूर्वांचल आर्थिक संघ के सचिव प्रोफेसर विश्वनाथ कुमार ने किया। उन्होंने भारत की रोजगार संरचना की तुलना विकसित देशों से करते हुए कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनना है तो संगठित क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार सृजित करने होंगे।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइनेंस, ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर प्रोफेसर अमन अग्रवाल ने भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि को रोजगारपरक बताते हुए कहा कि भविष्य में यह विकास दर बनी रहेगी, यदि सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर कदम उठाएँ।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ लेबर इकोनॉमिक्स, नई दिल्ली के डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने आँकड़ों के साथ बताया कि भारत की 60% से अधिक कार्यशील जनसंख्या देश को जनांकिकीय लाभ (Demographic Dividend) प्रदान कर रही है। इसे बरकरार रखने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम में एनसीएईआर, नई दिल्ली के डॉ. दिलीप कुमार, बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के प्रोफेसर अनिल कुमार ठाकुर और प्रोफेसर सुनील कुमार सहित कई विद्वानों ने अपने विचार रखे और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

अंत में, इंटरनेशनल बिजनेस कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार मिश्रा ने वेबीनार का सफल संचालन एवं समापन करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर ब्रैडफोर्ड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, पटना के चेयरमैन Er. धर्मेन्द्र कुमार ने भी वेबीनार की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक एवं शोधपरक संवाद भारत के युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *