पटना, 11 सितंबर। समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट द्वारा शुक्रवार को शहर में सड़क किनारे जीवनयापन करने वाले गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।
क्लब के सदस्यों ने ऐसे परिवारों के बीच पहुंचकर भोजन वितरित किया, जिनके पास रहने के लिए अपना कोई पक्का आशियाना नहीं है और वे सड़क के किनारे ही अस्थायी रूप से अपना जीवन गुजारने को मजबूर हैं। इस दौरान बच्चों, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट प्रदान किए गए।
क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची मानव सेवा है। जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर भोजन प्राप्त करने के बाद आई खुशी ने हम सभी सदस्यों को भावुक कर दिया।
क्लब की सचिव सोनी झा, एवं कोषाध्यक्ष मुस्कान झा ने कहा कि क्लब के द्वारा भविष्य में भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखने का हमलोगों ने संकल्प बनाया है !
रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट के द्वारा किये गये इस नेक कार्य में उपस्थित रहने वालों में प्रदीप कुमार झा, सोनी झा, मुस्कान झा, स्मिता चौबे, स्वस्तिका पाण्डेय, श्वेता सोनी, रजनी रेजिना, इत्यादि प्रमुख थे !