विद्यापति भवन, पटना में “मैथिली महिला संघ” द्वारा जानकी अवतरण दिवस का सफल आयोजन

Art and culture National Uncategorized

पटना, 25 अप्रैल 2026 — विद्यापति सभागार, पटना में मैथिली महिला संघ, पटना द्वारा जानकी अवतरण दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिथिला की सांस्कृतिक परंपराओं, महिला सशक्तिकरण तथा बाल प्रतिभाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जस्टिस श्रीमती मृदुला मिश्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शांति राय उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ कलाकार श्रीमती प्रेमलता मिश्र ‘प्रेम’, श्रीमती प्रमिला झा, श्रीमती शीला चौधरी, प्रो. डॉ. इंदिरा झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मैथिली महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती सरिता झा ने की। उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू झा एवं श्रीमती रेणु झा, तथा सचिव श्रीमती कल्पना कुमारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन श्रीमती मंजू झा ने किया।

इस अवसर पर संघ की सक्रिय सदस्याओं—श्रीमती शैलजा, श्रीमती अभिलाषा, श्रीमती प्रीति, श्रीमती मृदुला चौधरी, श्रीमती कल्पना झा, श्रीमती प्रेमलता मिश्र ‘प्रेम’, प्रो. शीला चौधरी, श्रीमती सूजया ठाकुर, श्रीमती कुमकुम ठाकुर सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में अरिपन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा बाल चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम:
अरिपन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान — श्रीमती अंबिका झा
द्वितीय स्थान — श्रीमती कोमल कृति
तृतीय स्थान — श्रीमती निरजा झा

चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम स्थान — शिवानी मिश्रा
द्वितीय स्थान — ऋषिका
तृतीय स्थान — वंदना सुजीत एवं सोनी कुमारी

गीत प्रतियोगिता
प्रथम स्थान — मुस्कान
द्वितीय स्थान — अंजुला झा
तृतीय स्थान — वंदना सुजीत, संजना झा

बाल चित्रकला प्रतियोगिता


ग्रुप ‘A’
प्रथम — आदर्श
द्वितीय — रेयांश सिंह
तृतीय — अयांश झा


ग्रुप ‘B’
प्रथम — आमेया मिश्रा
द्वितीय — साक्षी
तृतीय — कार्तिक कौशल एवं काजल


ग्रुप ‘C’
प्रथम — तिष्या ठाकुर
द्वितीय — याज्ञिकी मिश्रा एवं गीतांजलि कुमारी
तृतीय — प्रणव एवं श्रेयांश

मैथिली महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती सरिता झा ने कहा कि “संघ विगत 47 वर्षों से जानकी अवतरण दिवस का आयोजन कर रहा है। इसके संस्थापक सदस्याओं में श्रीमती शकुंतला चौधरी एवं श्रीमती ऊषा किरण खाँ थीं। इस मंच ने मिथिला क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया है।”

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जस्टिस श्रीमती मृदुला मिश्रा, वीसी, चाणक्य लॉ विश्वविद्यालय, पटना तथा अधिवक्ता श्रीमती प्रमिला झा द्वारा पुरस्कृत किया गया।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सोहर — श्रीमती रश्मि कुमारी, बधाई एवं गीत — श्रीमती मुस्कान झा, कत्थक नृत्य — सुश्री पीयूष मिश्रा, तथा नृत्य प्रस्तुति — श्रीमती प्रतिभा मिश्रा ने दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मैथिली संस्कृति की पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों में सृजनात्मकता का विकास करना रहा। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में श्रीमती प्रेमलता मिश्र ‘प्रेम’ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *