पटना: 24 आगस्त 2026 :: शिक्षायतन पटना द्वारा आयोजित “क्रिएट आर्टिस्टिकली ” पेंटिंग कंपटीशन में बच्चों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। यह प्रतियोगिता डेजलींग माइंड प्री- स्कूल भूतनाथ पटना में आयोजित किया गया।
गुरु शिष्य परंपरा रेपर्टरी ग्रांट भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के तहत संगीत शिक्षायतन पटना द्वारा 4 से 6 साल के बच्चों के बीच रंग की पहचान और उसे चित्र में भरने की जानकारी दी गई। और फिर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 96 बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाया। नन्हे बच्चों ने अपनी पसंदीदा खिलौने, तितली, इंद्रधनुष, सपनों का घर और सोलर सिस्टम भी बनाया। बड़ी बारीकियों के साथ अनगिनत फूल और पार्क का चित्रण किया। सभी प्रतिभागियों में से 4 उत्तम कलाकृति का चयन किया गया।
जिसमें मिश्का ऐवी जे.कश्यप कक्षा डी.कब्स से, शशांक शुभंकर कक्षा डी.इनोवेटर्स, समीक्षा श्री कक्षा डी.टॉट्स, स्वस्तिक श्री कक्षा डी. बीस से चयनित हुए।
शिक्षायतन की सचिव यामिनी ने बच्चों में साकारात्मक ऊर्जा के साथ कलात्मक विकास की बात कही। इस तरह के आयोजन हिलाते रहने चाहिए, जिससे बच्चों के सृजनात्मक सोंच, मोटर कौशल और स्वयं को प्रस्तुत करने की क्षमता बढ़ती है।
स्कूल की प्राचार्य सुष्मिता सागर ने बच्चों के उत्साह की सराहना की। शिक्षायतन की कला शिक्षिका सोनम कुमारी के हाथों सभी बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन यामिनी के द्वारा किया गया।