अद्भुत मध्यप्रदेश

Offbeat

  • सौम्या

किसी ने बड़े कमाल की बात कही है कि वक़्त बदलता है तो शौक भी बदलते हैं। जहां पहले लोग अपने गांव, शहर और देश को घूमना पसंद करते थे। आज मध्यम खाने कमाने वाले परिवार भी विदेश जाने की चाहत रखने लगे हैं। दुनिया के तमाम शहरों में वो घूमना चाहते हैं। लेकिन, पैसों की किल्लत की वजह से उनके सपने अधूरे रह जाते हैं. ऐसे में अपने देश भारत को घूमना और उसे बखूबी जानना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हां, हमारा अपना देश भारत भी खूबसूरती के मामले में बाकी देशों से कम नहीं हैं. यही तो वजह है कि हर साल लाखो करोड़ो टूरिस्ट भारत आते हैं और यहां की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर लेते है।

भारत का हर एक कोना बेहद ही खूबसूरत है। यहां के हर राज्य में कुछ अनोखी चीज़ आपको ज़रूर देखने को मिलेगी। आज हम बात करेंगे मध्यप्रदेश राज्य के बारे में। मध्यप्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको सुकून और शांति दोनों ही मिलेगी। साल दर साल मध्यप्रदेश में आने वाले टूरिस्ट की संख्या में इज़ाफ़ा भी हो रहा है। मध्यप्रदेश की सबसे ख़ास बात ये है कि यहां आपको लाखों रुपये बिना खर्च किए उस अनुभूति की प्राप्ति होगी जिसकी तलाश में आप मनाली और शिमला जाते हैं। तो अगर आप भी इस खूबसूरत राज्य को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि जब आप मध्यप्रदेश जाए तो वे कौन सी जगहें है आपको ज़रूर जाना चाहिए।

भेड़ा घाट:
अगर आपको ऊंचे ऊंचे इमारत और पहाड़ों को देखने का शौक है तो आप मध्यप्रदेश के भेड़ा घाट ज़रूर जाए। यहां सफेद संगमरमर के ऊंचे ऊंचे पहाड़ है। सफेद के साथ यहां काले और रंग बिरंगे मार्बल से लैस पहाड़ भी है। जब धूप की रॉशनी इनपर पड़ती है तो मानो इंद्रधनुष को बिना बारिश के हम देख रहे होते है। भेड़ाघाट एक छोटा सा जिला है जो जबलपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर पर बसा है। इन पहाड़ो को नज़दीक से देखने के लिए बोट राइड की भी व्यवस्था की गई है।

नेशनल पार्क:
ऐसे तो आपने कई नेशनल पार्क देखे होंगे। मध्यप्रदेश में भी कई नेशनल पार्क है जैसे कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क । यहां पार्क घूमने के लिए केवल पैदल चलना ही विकल्प नहीं है बल्कि साईकल, दो पहिया वाहन, चार चक्का गाड़ी भी आप पार्क में ले जा सकते है। साथ ही कई पार्को में आपको भाड़े पर भी गाड़ी उपलब्ध कराए जाते है जिसके पैसे हर घंटे के हिसाब से लगते हैं। यहां के पार्को की खासियत ये है कि जानवरों को फूली पैक्ड पिंजरे में नहीं रखा जाता है और उनके रहने के स्थान भी काफी बड़े होते हैं। यहां आप जानवरों को काफी करीब से देख पाएंगे।

खजुराहो:
अगर आप भी राजस्थान के किलों के दीवाने है तो ऐसी ही अनुभूति आपको मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश में खजुराहो का किला काफी प्रसिद्ध है। ये किला यूनेस्को के विश्व विरासत में भी शामिल हैं। यही वजह है कि इसे देखने विदेशों से भी लोग आते हैं। खजुराहो के इस किला में आपको प्रसिद्ध मूर्तियां देखने को मिलेगा। किलों की दीवारों पर अनेक प्रकार की स्त्री और पुरुष से जुड़ी मूर्तियां उकेरी गई है।

उप्पेर झील:
अगर आपको तालाब या नदी के तटों के किनारे जाना पसंद है तो आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित उप्पेर झील या अपर झील आ सकते हैं। इस झील की सबसे खास बात है कि ये मानव निर्मित है। मध्यप्रदेश के लोग इसे बड़ा तालाब के नाम से भी कहते हैं। यहां आने के बाद आपके मन में चल रही सभी दुविधा खत्म हो जाएगी क्योंकि आपको यहां की शांति से प्यार हो जाएगा। आसपास हरे भरे पेड़ पौधे, ठंडी हवाएं, चिड़ियों का चहचहाना आपको बेहद ही पसंद आएगा। अगर आप कविता या कहानी लिखते हैं तो यहां आकर आप अपनी कहानी या किताब को एक नई दिशा ज़रूर दे सकते हैं क्योंकि सुकून भरे इस जगह पर आपको नए नए आइडियाज जरूर मिलेंगे।

धुआंधार झरना:
कई फिल्मों में आपने ऊंचाई से गिरने वाले झरने देखे होंगे। लेकिन, यहां आप इसे हकीकत में देख पाएंगें। मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट से सटा हुआ एक धुंआधार झरना है। ये करीबन 30 मीटर ऊंचाई से गिरती है। लोगों का कहना है कि इस झरने को इतनी ऊंचाई से गिरते देख पूरे शरीर में एक सिहरन सी मच जाती है। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण आसपास धुंआ जैसा प्रतीत होता है। यही वजह है कि लोग इसे धुआंधार झरना कहते हैं। अगर आप ठंड के मौसम में यहां आना बेहद ही दिलचस्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *