केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का जदयू (कलमजीवी प्रकोष्ठ) ने किया अभिनन्दन

Regional

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 16 अगस्त 2021:: बिहार प्रदेश अध्यक्ष (कलमजीवी प्रकोष्ठ) डॉ. प्रभात चन्द्रा ने अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत करने के लिए 16 अगस्त (सोमवार)को पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के पास बेली रोड पर मुस्तैद थे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह का पटना पहलीबार आगमन हो रहा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जदयू संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने को नकारा नहीं जा सकता है।

केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह की काफिला जब संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंची, तो कलमजीवी प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री सिंह को प्रकोष्ठ के नेताओं ने प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा के नेतृत्व में फूल माला से लाद दिया और उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव चेतन थिरानी, अभिनन्दन के लिए आये हुए पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया।

उक्त अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वर्णभूषण लाल कर्ण, ई. दीपक कुमार सिंन्हा, अशोक कुमार, प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप, आशुतोष कुमार, शैलेश कुमार सिन्हा, लवली सिन्हा, रश्मिलता, आभा दास,डॉ. चेतना, शिखा, मायाशंकर चन्द्रवंशी, जितेन्द्र राम, प्रदेश सचिव उज्जवल राज एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा सहित हजारो कार्यकर्ता ने केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *