सत्र 2019-20 का “आभार कार्यक्रम” संपन्न

Uncategorized

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 04 सितम्बर 2021 :: कोविड के कारण रुके इनर व्हील क्लब ऑफ पटना के सत्र 2019-20 का “आभार कार्यक्रम” पटना के यो चाइना में संपन्न हुआ।

2019-20 की क्लब अध्यक्षा संध्या सरकार ने अपने सत्र में जितने भी प्रोजेक्ट किए थे, इसके लिए उन्होंने अपनी सभी नई पुरानी सदस्याओं का आभार, अवार्ड के रूप में दे कर सम्मान व्यक्त किया। संध्या सरकार ने कहा की सदस्याओं के सहयोग के बिना प्रेसिडेंट कुछ भी नहीं कर सकती।

वहीं 2019-20 की डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन रह चुकी सरिता प्रसाद ने भी अपना अवार्ड अपनी सभी क्लब प्रेसिडेंट, सचिव, तथा अन्य पदासीन अधिकारियों को दिया।

संध्या सरकार को अपने बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट प्रेसिडेंट एवं डायनेमीक प्रेसिडेंट के अलावा क्लब को 14 अन्य अवार्ड भी मिले। क्लब की सह-सचिव श्वेता झा को भी बेस्ट सह-सचिव का अवार्ड दिया गया।

सत्र 2019-20 की आई.एस. ओ. श्रुति राम को बेस्ट आई.एस. ओ., संपादिका अंजु गुप्ता को बेस्ट संपादिका का अवार्ड दिया गया और इनर व्हील क्लब ऑफ पटना को बेस्ट क्लब का अवार्ड दिया गया।

उक्त अवसर पर क्लब की सभी पूर्व अध्यक्षाओं को संध्या सरकार ने सम्मानित किया और कहा की मुझे सभी पूर्व अध्यक्षाओं का समय-समय पर मार्ग दर्शन मिलता रहा है।

गौरतलब है कि संध्या सरकार ने अपने सत्र में छः नए क्लब को खोला था जो की एक रिकॉर्ड है। बाढ़ के समय में पुरे एक महीने तक राहत कार्य में भी उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया था। इस अवसर पर जम कर मस्ती भी हुई।

उक्त अवसर पर क्लब की वर्तमान अध्यक्षा अमृता झा भी मौजूद थी साथ ही डिस्ट्रिक्ट सी.सी.सी.सी. डॉक्टर नीना कुमार, पी.ड़ी.सी. डॉक्टर दीप्ति सहाय, डिस्ट्रिक्ट एडिटर तथा क्लब की पी.पी. प्रियका कुमार, पी.पी. डॉक्टर भारती गुप्ता, पी.पी. कविता नाथ, पी.पी. विद्या नारायण, पी.पी. विभा चरण पहाड़ी, पी.पी. संगीता वर्मा, पी.पी. पूनम अगरवाल, पी.पी. कस्तूरी घोषाल, पी.पी. पुष्पा पाण्डेय, शोभा शिंग माला सहाय आदि मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम की जानकारी संपादिका 2019-20 अंजु गुप्ता ने दी ।

        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *