नेपाल में डॉ. मोहम्मद शमीम को मिला अंतरराष्ट्रीय AYUSH Excellence Award

Uncategorized

काठमांडू/वैशाली। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित International AYUSH Conclave 4.0 – Nepal Edition में बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर निवासी प्रतिष्ठित AYUSH विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शमीम को AYUSH क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए AYUSH Excellence Award से सम्मानित किया गया।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन CIVIC – Council for Integrative Vaidya Innovation & Collaboration (India) तथा Nepal Chamber of Commerce (NCC Nepal) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल रहे, जबकि भारतीय दूतावास, नेपाल के प्रतिनिधि सुमन शेखर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा Legends World Records, Dubai (UAE) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम में विशेष सहभागिता की।

सम्मेलन में भारत के 25 से अधिक राज्यों के साथ-साथ नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए 254 AYUSH चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं मैन्युफैक्चरर्स ने भाग लिया।

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण “Most AYUSH Doctors in a Clinical Diagnosis Session” विषय पर आयोजित Legends World Records Attempt रहा, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। इस उपलब्धि ने वैश्विक स्तर पर AYUSH चिकित्सा प्रणाली की बढ़ती स्वीकार्यता और प्रभावशीलता को नई पहचान दिलाई।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को AYUSH Legend Award, AYUSH Excellence Award एवं AYUSH Rising Award से सम्मानित किया गया। वहीं उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों को AYUSH Enterprise Award प्रदान किया गया।

डॉ. मोहम्मद शमीम को AYUSH चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, शोध, नवाचार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए AYUSH Excellence Award से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर वैशाली सहित पूरे बिहार में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *