पटना। दिल्ली में 15 जुलाई से प्रारंभ हो रहे चार दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह ‘विविधा’ में बिहार के कलाकारों की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। कला मंडली द्वारा श्रीराम सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में विभिन्न कला विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ हुई।
समारोह में सुमन कुमार के निर्देशन में नाटक ‘कीचक वध’ का मंचन किया गया। वहीं बिहार की वरिष्ठ कथक नृत्यांगना डॉ. रमा दास अपने सहयोगी दिनेश कुमार के साथ महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कालजयी रचना ‘राम की शक्ति पूजा’ की विशेष नृत्य-नाट्य प्रस्तुति की।
बिहार की प्रतिभाशाली कलाकार प्रतिभा सिंह ‘द्रौपदी गाथा’ प्रस्तुत करेंगी, जबकि पटना की श्रुति सिन्हा विचार-विमर्श सत्र में भाग लिया।
इसके अतिरिक्त बिहार के आर्यव आनंद की विशेष प्रस्तुति हुई। मुजफ्फरपुर के शैलेश कुमार सिंह शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे, जबकि हरिशंकर प्रसाद लोकगीतों की प्रस्तुति दिए।
कला मंडली की प्रतिभा सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय समारोह में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत, लोकनृत्य तथा रंगमंच सहित अनेक कला विधाओं का प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली के कला-प्रेमियों को विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने सभी संगीत, नृत्य एवं रंगमंच प्रेमियों से बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित होने की अपील करते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

