मानव अधिकार रक्षक ने चलाया जागरूकता अभियान

Uncategorized

जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 12 अक्टूबर !

इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर पटना के दीघा क्षेत्र के “इंद्र प्रसाद सिंह बालिका उच्च विद्यालय” में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत स्कूल की बच्चियों को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं से बचने के लिए बच्चियों को जागरूक किया गया और उन्हें माहवारी के दौरान किसी भी प्रकार के कपड़े के इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि संस्था के सदस्य विकाश गुप्ता के सहयोग से सभी बच्चियों को सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में  मानव अधिकार रक्षक संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, पटना जिला अध्यक्ष पुजा सिन्हा, पटना कला एवम संस्कृति प्रकोष्ठ की सचिव स्वेता बॉबी, एक्टिव सदस्य रश्मि सिन्हा, सरिता सिंह, किरण कुमारी, नम्रता कुमारी ने सभी बच्चियों को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम से इंद्र प्रसाद सिंह बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षिका नम्रता कुमारी, एवम समस्त शिक्षकों ने काफी प्रभावित हुई।  उन्होंने मानव अधिकार रक्षक के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण को धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस तरह के अभियान में संस्था को अपने विद्यालय से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है।

संस्थापिका रीता सिन्हा ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे है। अगर किसी को भी मानव अधिकार रक्षक संस्था में किसी भी तरह की सहयोग करना चाहते हैं तो मोबाईल नम्बर 7004528763, व्हाट्सएप नम्बर 086760 72613 और ई मेल   [email protected] के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *