मानव अधिकार रक्षक संस्था की महिला टीम ने सफाई अभियान चलाया

Environment Uncategorized

जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 02 अक्तूबर:

स्वच्छता अभियान के तहत मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने गंगा नदी के किनारे लगे गंदगी की सफाई की। सफाई कार्यों का नेतृत्व मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा कर रही थी। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम सुबह से ही सफ़ाई कार्यों में लग गई थी। कुछ सदस्या झाड़ू लगाने लगी, तो कुछ सदस्या कचरा को चुनकर एकत्रित करने लगी। जब कचरा ज्यादा होने लगा तो स्थानीय सफाई वालों को गाड़ी सहित बुलाकर कचरा को गंतव्य स्थान पर भेजी।

उन्होंने बताया कि इस स्वच्छता अभियान में मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, पटना जिला अध्यक्ष पुजा सिन्हा, पटना एससी/एसटी विंग की महासचिव आशा देवी, पटना कला एवम संस्कृति प्रकोष्ठ की सचिव स्वेता बॉबी, सक्रिय सदस्य रश्मि सिन्हा, सरिता सिंह, रमा गुप्ता, पूर्णिमा देवी शामिल थी।

उक्त अवसर पर मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने कहा कि सफाई अभियान में अपना योगदान बढ़ चढ़ कर करना चाहिए ताकि बीमारी से दूर रह सके। उन्होंने लोगो से अनुरोध भी की कि हम किसी के भरोसे न बैठे, अपने आस-पड़ोस में खुद से भी सफाई करने की कोशिश करे और पर्यावरण को स्वस्थ रखें, खुद को भी स्वस्थ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *