पीठाधीश्वर श्यामा नंद जी महाराज को मिला डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Uncategorized

“आध्यात्मिक सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच एवं नैतिक शिक्षा” से ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर राष्ट्रीय संत आचार्य विनोबा भावे के जय जगत के सपने को साकार कर सकता है।

बिहार के बेगूसराय के सर्वमंगला सिद्ध आश्रम से जुड़े पीठाधीश्वर श्यामानंद जी महाराज ने झारखंड के रांची स्थित वाई बी एन विश्वविद्यालय में आचार्य विनोबा भावे के आचार्य कुल के दो दिवसीय सम्मेलन में “स्वस्थ समाज रचना, दशा एवं दिशा “विषय पर शोधार्थी की हैसियत से अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया।

पीठाधीश्वर श्यामा नंद जी महाराज के शोध वक्तव्य (लेख)से प्रभावित होकर वाई बी एन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर( डॉक्टर) सत्यदेव पोद्दार ने श्यामानंद को डॉक्टरेट की (मानद)उपाधि से नवाजा और प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर वाई बी एन विश्वविद्यालय (झारखंड )रांची के प्रो वाइस चांसलर डॉ रामजी यादव आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय बिहार के पूर्व कुलपति डॉ धर्मेंद्र तिवारी झारखंड आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर जंग बहादुर पांडे एवं प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर ओमप्रकाश इत्यादि उपस्थित थे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन वाई बी एन विश्वविद्यालय के आचार्य कुल एवं विनोबा भावे विचार सेल ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *