विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम दरभंगा ने किया पौधारोपण

Uncategorized

दरभंगा, 05 जून, 2025 : जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में पौधा रोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले वासियों को शुभकामना दिया और आग्रह किया कि हरित आवरण बढ़ाने में अपना सहयोग अवश्य दें।
पर्यावरण की रक्षा ही हम सभी की सुरक्षा है। पानी तथा बिजली को अपव्यय नहीं करें।हरित आवरण के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना होगा।
उल्लेखनीय है कि 05 जून 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस) मतदाता पौधा रोपन अभियान प्रत्येक मतदान केन्द्र / विद्यालय परिसर में पौधा रोपन कार्यक्रम का संचालन किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सभी प्रखंडों और पंचायतो में बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया ।
प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भी पौधा रोपन अभियान का संचालन किया गया। जिलाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पदाधिकारी एवं उपस्थित कर्मी द्वारा पौधा लगाने हेतु संकल्प लिया। साथ ही मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले को 15 लाख पौधारोपण हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है तथा पौधारोपण किया जा रहा है ।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, वरीय उप समाहर्ता प्रशांत कुमार,डीपीएम जीविका श्रीमती ऋचा गार्गी द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका,जीविका दीदी जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *