ब्रैडफोर्ड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, पटना में हर्षोल्लास से मनाया गया हिन्दी दिवस

Uncategorized

पटना, 14 सितम्बर 2025 :: ब्रैडफोर्ड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, पटना में आज हिन्दी दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें मुख्य रूप से कविता पाठ और हिन्दी निबंध प्रतियोगिता सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रैडफोर्ड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, पटना के चेयरमैन Er. धर्मेन्द्र कुमार ने की।
विशिष्ट उपस्थिति में इंटरनेशनल बिजनेस कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार मिश्रा तथा ब्रैडफोर्ड इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, पटना के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार रहे।

प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण का कार्य ग्रुप डायरेक्टर Er. उदित राज ने किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रख्यात प्राध्यापकों प्रो. मुजफ्फर हामिद, प्रो. अंकित कुमार राज, प्रो. सेशियन कुमारी, प्रो. मृदुल एवं प्रो. विशाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सरस और प्रेरक रहा तथा अंत में प्रो. देवेंद्र कुमार, प्राचार्य, ब्रैडफोर्ड इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, पटना ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हिन्दी की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि हिन्दी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *