विजयादशमी पर पोलो मैदान में रावण वध, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मुंगेर

Uncategorized

मुंगेर: 3 अक्टूबर 2025 :: बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी मुंगेर में धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मंदिर ट्रस्ट की ओर से पोलो मैदान में भव्य रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर निशा ओंकार कला कुंज, मुंगेर के सचिव एवं अभिनेता-निर्देशक रितेश मिश्रा ने भगवान राम की भूमिका निभाते हुए तीर चला कर रावण का पुतला दहन किया। उनके साथ मंजीत रॉय हनुमान और आयुष कुमार लक्ष्मण की भूमिका में मंच पर उपस्थित रहे।

जैसे ही राम, लक्ष्मण और हनुमान रावण वध के लिए पोलो मैदान पहुंचे, वहां उपस्थित हजारों दर्शक “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे लगाने लगे। पूरा मैदान श्रद्धा और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुंगेर के विधायक प्रणव यादव (भाजपा), जिलाधिकार निखिल धनराज निरपन्न सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित होकर कलाकारों का सम्मान करते हुए उनकी आरती उतारी। इसके उपरांत रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

पूरे आयोजन की प्रक्रिया जिला प्रशासन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *