बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के सलाहकार बने सेवानिवृत्त आईपीएस बरुण कुमार सिन्हा

Uncategorized

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बरुण कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का सलाहकार मनोनीत किया है। इस संबंध में आयोग की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रो. निशा सिंह ने औपचारिक घोषणा की।
यह मनोनयन न केवल आयोग के लिए बल्कि बिहार के पत्रकारों के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि बरुण कुमार सिन्हा प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएस बरुण कुमार सिन्हा ने अपने लंबे और गौरवपूर्ण सेवाकाल में बिहार के आठ जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने दो प्रमंडलों में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर अपनी सेवाएं दी है।
प्रशासनिक और चयन प्रक्रिया के क्षेत्र में भी श्री बरुण कुमार सिन्हा का योगदान उल्लेखनीय रहा है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सदस्य सचिव के रूप में उन्होंने लगातार छह वर्षों तक कार्य किया और इस दौरान पारदर्शिता एव अनुशासन की मिसाल कायम की। उनका यह अनुभव अब राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा।

मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए बरुण कुमार सिन्हा ने आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि “मैं अपने अनुभव एवं ज्ञान को आयोग के उद्देश्यों की पूर्ति, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को सशक्त करने के लिए समर्पित भाव से उपयोग करूंगा। संगठन को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में सकारात्मक योगदान देता रहूंगा।”

उनका यह वक्तव्य स्पष्ट करता है कि वे इस जिम्मेदारी को औपचारिकता नहीं, बल्कि मिशन के रूप में निभाने का संकल्प रखते हैं।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बरुण कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कहा है कि उनके जुड़ने से बिहार प्रदेश में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में ठोस दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि प्रशासनिक अनुभव से लैस एक वरिष्ठ अधिकारी की सलाह से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अधिक प्रभावी रणनीति बनाई जा सकेगी।

आज के समय में पत्रकार कई तरह की चुनौतियों और जोखिमों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। बरुण कुमार सिन्हा जैसे अनुभवी अधिकारी का मार्गदर्शन संगठन को न केवल प्रशासनिक स्तर पर मजबूती देगा, बल्कि जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में भी सहायक होगा।

यह मनोनयन उम्मीद जगाता है कि बिहार में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एक सशक्त, संगठित और प्रभावी पहल देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *