संगीत शिक्षायतन, पटना द्वारा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ नृत्य नाटिका एवं राग देश की विशेष प्रस्तुति 

Art and culture

पटना: 20 सितंबर 2026 :: संगीत शिक्षायतन, पटना के तत्वावधान में रंगवेदिका, खेमनीचक, पटना में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर  नृत्य नाटिका – “वसुधैव कुटुम्बकम्”
भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र ‘सारा विश्व एक परिवार है’ की भावना पर आधारित इस नृत्य नाटिका में कथक, एवं समकालीन नृत्य शैलियों के माध्यम से विश्व-बंधुत्व का संदेश दिया जाएगा। नाटिका का मंचन से कलाकारों ने समता और सौहार्द्य भाव को जागृत किया।

नृत्य कलाकार : तान्या शर्मा, पीयूषी मिश्रा, आराध्या श्रीवास्तव, आकृति अवस्थी, ऋषिता कुमारी, अवनी कुमारी, रवि मिश्रा, सनी कुमार, सिद्धि सिंह, जैसमिन जस्सी, सूचित कुमारी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाया। प्रकाश राजीव घोष तथा साउंड ऋषि राज का था।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संगीत
संध्या के दूसरे सत्र में भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत देश-भक्ति और करुणा रस से परिपूर्ण राग देश की विशेष प्रस्तुति हुई। सुगम संगीत ‘धरती से ऊँचा पर्वत है
पर्वत से आसमान रे
सबसे ऊँचा देश हमारा
प्यारा हिंदुस्तान रे….” गीत की मधुर प्रस्तुति हुई।

गायन कलाकार मानस मिश्रा, शौर्य सागर, समृद्धि संस्कृति, स्वस्तिका संस्कृति, अनुपम प्रिया, प्रियांशु पाण्डेय, प्रनिका वर्मा ने गुरु सागर गुप्ता जी के नेतृत्व में प्रस्तुति दी। साथ में तबले संगत पर प्रवीर कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संगीत शिक्षायतन की मुख्य ट्रस्टी कथक नृत्यांगना गुरु यामिनी, संरक्षक डॉ किशोर सिन्हा, विशिष्ट अतिथि  मो. नसीम अख्तर, श्री रवि किसन ‘ शिवा ‘ (कवि), अवधेश झा तथा संस्कार भारती पटना से मंत्री डॉ शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित शहर के कई गणमान्य साहित्यकार, संगीत प्रेमी एवं कला समीक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *