भारत के राष्ट्रपति का हुआ बिहार आगमन

National

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 20 अक्टूबर 2021 :: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 20 अक्टूबर (बुधवार) को भारतीय वायुसेना के विमान से पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पर उनका स्वागत राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किया।
उक्त अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, उपाध्यक्ष विधानसभा महेश्वर हजारी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, श्रम संसाधान मंत्री जिवेश कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधियों भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 अक्टूबर (गुरुवार) को विधान सभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होंगें, विधान सभा परिसर में वे बोधी वृक्ष लगाएंगे और शताब्दी वर्ष स्तम्भ का शिलान्यास करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें भी शामिल होंगें। 22 अक्टूबर (शुक्रवार) को पटना के महावीर मंदिर, पटना साहिब गुरूद्वारा, बुद्ध स्मृति पार्क जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *