आजादी के अमृत उत्सव पर हर घर लहराएगा “तिरंगा”

Regional

  • अर्जुन तिवारी, मोतिहारी

मोतिहारी: 11 अगस्त 2022 :: प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण और एसएसबी पनटोका द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा लगाने का मुहिम चलाया गया। इस के तहत मैत्री पुल इंडोनेपाल बॉर्डर से 125 तिरंगा घर घर लगाया गया। डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार द्वारा बताया गया आज से 15 अगस्त तक मेरा लक्ष्य 12000 तिरंगा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा लगाना है। और हम आप सभी से अनुरोध करते हैं। कि आप सभी हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा में भाग ले कर अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाये। प्रयास संस्था मोतिहारी की परामर्श दात्री आरती कुमारी द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा में भाग ले कर एसएसबी पनटोका को एक हज़ार तिरंगा झंडा प्रयास संस्था द्वारा दिया गया मुहिम को सफल बनाने के लिए और उनके के साथ मिल कर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा लगाया जाना है। 15 अगस्त तक सभी के घरों पर यह तिरंगा लहराएगा ।
मौके पर प्रयास संस्था मोतिहारी से विजय कुमार शर्मा, राज गुप्ता, चाइल्ड लाइन सब सेंटर रक्सौल से अभिषेक पटेल, उमेश श्रीवास्तव सहित एसएसबी के जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *