लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायेगा वंदे मातरम फाउंडेशन

Regional

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायेगा वंदे मातरम फाउंडेशन

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 16 सितम्बर 2022 :: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती -सह- सम्मान समारोह को अक्टूबर महीने में मनायेगा वंदे मातरम फाउंडेशन। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री की जयंती -सह- सम्मान समारोह के संदर्भ में वृहस्पतिवार को पटना स्थित होटल “फोरेस्टो पैराडाइस” संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगंतुक अतिथियों के नाम का चयन, कार्यक्रम के लिए स्थल चयन आदि पर निर्णय लिया गया।

राजन सिन्हा ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की आगंतुकों तथा सम्मानित होने वाले लोगों को शॉल, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह दिया जायेगा।

अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, सुरज कुमार सिंह, कंचन कुमारी, सुजीत कुमार गुप्ता, प्रशांत प्रकाश, राजा कुमार, भानु शरण, पुष्पा तिवारी, रश्मि लता और चेतना मौर्या उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *