जीकेसी पुरस्कृत करेगा, निबंध प्रतियोगिता के बच्चों को

Education

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 18 सितम्बर 2022 :: स्वामी विवेकानन्द के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद को “विश्व विजय दिवस” के रूप में जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) मना रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना के बुद्धा कॉलोनी मेन रोड स्थित Tiny Tots school में स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद Tiny Tots school प्राचार्य तूलिका श्रीवास्तव और स्कूल के निदेशक नवीन श्रीवास्तव ने बच्चों द्वारा लिखी गई निबंध की कॉपियां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक को सौंप दी है।

स्कूल की प्राचार्य तूलिका श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जीकेसी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे स्कूल के बच्चे को देश की आजादी और उसके नायकों की जानकारी है और उन्हे विश्वास है कि बच्चे स्वामी विवेकानंद जी पर अपनी लेखनी के द्वारा अच्छा लेख लिख कर स्कूल के नाम में चार चांद लगायेगा।

वहीं स्कूल के निदेशक नवीन श्रीवास्तव ने बच्चों की कौंपी को सौंपते समय कहा कि हमारे स्कूल में सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि सामाजिक, संस्कृतिक गतिविधियों से बच्चे रूबरू होते रहें।

जीकेसी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सिन्हा और बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने बच्चों के शिष्टाचार और समर्पित भाव से प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भूरी भूरी प्रसंशा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के समय स्कूल में, प्राचार्य तूलिका श्रीवास्तव, निदेशक नवीन श्रीवास्तव, शिक्षक अनन्त सिंह, अदिति, प्रीति कुमारी, संगीता सिंह, सुमोना सेनायेल, फिजा और नीता अखौरी शामिल थी। इस आयोजन में जीकेसी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सिन्हा और बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा निबंध प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि वर्ग 9 की नेहा कुमारी, वर्ग 8 की सानया कुमारी, अंशुमन कुमार और जया कुमारी, वर्ग 7 की अनिकेत सिंह, वर्ग 6 के प्रशांत राज, आयुष राज और पल्लवी, वर्ग 5 की साक्षी प्रिया, आकाश, तेजस्विनी राज, प्रखर, रोल्ला, और अनामिका, वर्ग 4 की अंकित, श्रेया कुमारी और रिफत जबी सहित कुल 21 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता का परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित किए जायेंगे। उत्तीर्ण बच्चों को जीकेसी पुरस्कृत भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *