कुशवाहा अभियंता फोरम का चुनाव: अध्यक्ष और महासचिव मनोनीत

Politics

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, 18 अप्रैल 2023 :: कुशवाहा अभियंता फोरम के वार्षिक आमसभा का आयोजन दानापुर- खगौल मार्ग स्थित मौर्य पथ, कुशवाहा अभियंता भवन में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन अभियंता उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष अभियंता ओम प्रकाश सिंह ने किया। फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पूरे देश भर से फोरम के पदाधिकारी और सदस्य अपने परिवार सहित पहुंचे थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने फोरम द्वारा किये जा रहे कुशवाहा समाज के कल्याण के लिए कल्याण योजना, मैरेज ब्यूरो, जगदेव स्मृति छात्रवृति योजना आदि के साथ फोरम में 13 बार महासचिव रहे इंजीनियर शिवधारी सिंह, सचिव मौर्य बिहार गृहनिर्माण द्वारा किये गए कार्यों पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला।

उक्त अवसर पर कुशवाहा अभियंता फोरम का चुनाव सम्पन्न हुआ | जिस में मुख्य रूप से अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा एवं निर्मल कुमार सिंह, महासचिव विजय कुमार, सचिव जवाहर लाल सिंह एवं राम दास सिंह और कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा समेत कार्यकारणी सदस्य, अंकेक्षक और योजना एवं परामर्श समिति पदधिकरियों का भी चुनाव किया गया |

कार्यक्रम में अभियंता मनोज कुमार, गंगा प्रसाद महतो, रामानंद मंडल, नंदकिशोर सिंह, अजय कुमार वर्मा आदि ने अपने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *