स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर संगीत शिक्षायतन में “कि है आजाद स्वर” का आयोजन

Regional

पटना: 15 अगस्त 2023 :: ‘ कि है आजाद स्वर ‘ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व संध्या पर संगीत शिक्षायतन के हनुमान नगर साधना केंद्र पर बड़े उत्साह से गीत नृत्य, कविता पाठ के साथ मनाया गया।

शांति के दूत की भांति देश का तिरंगा फहराते हुए ‘ लहरा दो लहरा दो तिरंगा… ‘ पर नृत्य किया गया।
कथक शैली में  नृत्यांगना यामिनी और उनके शिष्य तान्या शर्मा, कशिश राज, शिवानी, पूजा ने ‘ वंदे मातरम…’ और *‘ भारत अनोखा राग है…. ‘ पर नृत्य किया।
विषय ‘ कि है आजाद स्वर ‘ पर आजादी से जुड़ी कविता का पाठ में कौशिकी कृति ने  प्रथम स्थान तथा समृद्धि और अवनी ने द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीय गान गा कर किया गया।
संस्था की न्यासी कथक नृत्यांगना यामिनी ने इस आजादी के सुखद पल को महसूस करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा और देश के प्रति दायित्वों को बताया। एक कलाकार किस प्रकार देश के लिए क्रियाशील रह सकते है। इन पर प्रकाश डाला।
उपस्थित सभी दर्शक व अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *