जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, सियालकोट और पीओके में जवाबी हमले किए हैं। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया।
भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान द्वारा दागी गई आठ मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इन हमलों का उद्देश्य जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाना था, लेकिन भारतीय सतर्कता ने बड़े नुकसान को टाल दिया।
जवाबी कार्रवाई में भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कई सैन्य और खुफिया ठिकानों पर भी हमला किया गया।
दिल्ली में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की उच्चस्तरीय बैठकों का दौर चला। साथ ही, विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से संपर्क कर पाकिस्तान की गतिविधियों पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।
भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।