पटना, 17 सितम्बर। राजधानी पटना स्थित इंटरनेशनल बिज़नेस कॉलेज में बुधवार को बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में तेजा प्रसाद ने विधिवत पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर कॉलेज के प्रशासनिक निदेशक अजय कुमार, बी. डी. मिश्रा, आरती, सृष्टि, पंकज, अभय, सुप्रिया, संतोष, अशोक समेत संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम इंजीनियर और महान शिल्पकार माने जाते हैं। उन्होंने समाज को नवाचार, परिश्रम और समर्पण का संदेश दिया है। तकनीकी व प्रबंधन शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पूजा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह उन्हें रचनात्मकता और मेहनत की ओर प्रेरित करती है।पूरे कॉलेज परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। छात्रों ने आकर्षक सजावट, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भव्य बनाया। पूजा का समापन आरती और हवन के साथ हुआ, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर चेयरमैन इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार और डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन अजय कुमार ने सभी को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी शिक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।