संगीत शिक्षायतन, पटना: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस पर विशेष कार्यक्रम

Regional

पटना: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर कंकड़बाग स्थित संगीत शिक्षायतन में रविवार 21 जून 2026 को एक विशेष योग और संगीत संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन के महत्व को उजागर करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव यामिनी (कथक नृत्यांगना), पत्रकार गोविंद बल्लभ एवं पत्रकार रूपेश रंजन सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद योग प्रशिक्षक अभिषेक के निर्देशन में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने चंद्र नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। योग सत्र के बाद संस्थान के कलाकार पियूशी मिश्रा, आकृति, आराध्या,आन्या, समीक्षा, शिल्पा, अवनि, तान्या ने योगनृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी।

गुरु सागर गुप्ता जी के संरक्षण में तैयार शास्त्रीय संगीत और भजन की प्रस्तुति पूजा चौधरी, प्रियांशु, हर्षित, मानस मिश्रा, निशित शर्मा, प्रांतिक शौर्य सागर ने प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।


संगीत शिक्षायतन की सचिव यामिनी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “योग और संगीत दोनों ही मन और तन को जोड़ने का काम करते हैं। योग से शरीर लचीला बनता है और संगीत से मन शांत होता है। आज की युवा पीढ़ी को दोनों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और कंकड़बाग क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर योग किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांति पाठ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संस्थान ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *