Lockdown विस्तारित करने के संबंध में आंशिक संशोधन के साथ आदेश जारी

Regional

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, दिनांक 24 मई 2021 :: बिहार सरकार ने चल रही लॉकडाउन की अवधि 01 जून तो बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 मई, 2021 ( सोमवार) को की।

कोरोना संक्रमण के चेन को रोकने के उद्देश्य से बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में पहलीवार 05 मई 2021 से 15 मई, 2021 तक, फिर इसे विस्तारित करते हुए दूसरीवार 16 मई, 2021 से 25 मई, 2021 तक और अब इसे विस्तारित करते हुए तीसरीवार 26 मई, 2021 से 01 जून, 2021 तक लॉकडाउन लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अपने सहयोगी मंत्रिगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव और कोरोना संक्रमण में लगातार कमी को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह के लिए अर्थात 01 जून, 2021 तक के लिए लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

ध्यातव्य है कि पूर्व सूचना अनुसार राज्य के लगभग सभी जिलाधिकारियों ने लॉकडाउन की अवधि 10 दिन बढाने का सुझाव दिया था।

लॉकडाउन की अवधि 01 जून तक बढ़ाई जाने पर बिहार में धान की खेती का मौसम शुरू होने वाला है को ध्यान में रखते हुए खाद-बीज और कृषि यंत्रों की दुकानें सभी दिन खोलने की रियायत दी गई है। बाकी प्रतिबंध यथावत रखा गया है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों से बातचीत की। इसके बाद क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जाये और खाद-बीज और कृषि यंत्रों की दुकानें सातों दिन खोलने की छूट दो जाय।

राज्य सरकार के गृह विभाग ने कोरोना वायरस जनित महामारी की दूसरी लहर में लॉकडाउन विस्तारित करने के संबंध में आंशिक संशोधन के साथ मुख्य सचिव के आदेश को ज्ञापांक- 2918 दिनांक – 24 मई, 2021 द्वारा संसूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *