बीरगंज-पथलैया: सर्वोत्तम स्टील प्लांट के भट्टी में भीषण विस्फोट

Uncategorized

रक्सौल/बीरगंज: 27 अगस्त 2021:: भारत – नेपाल सीमा के रक्सौल से सटे पर्सा जिला के बीरगंज – पथलैया औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण घटना घटित हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक भारतीय मजदूर समेत नेपाली नागरिक भी बुरी तरह घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार बीरगंज-पथलैया के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सर्वोत्तम स्टील प्लांट के भट्टी में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। जिसके कारण उसमें काम कर  मजदूर बुरी तरह से झुलस गए और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं। जिसकी जानकारी देते हुए पर्सा प्रहरी के पुलिस कप्तान बेलबहादुर पाण्डे ने बताया कि दिन में लगभग 12 बजकर 45 मिनट मे लोहा गलाने के क्रम में भट्टी में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे उसका तरल लौह पदार्थ वहां काम कर रहे मजदूरों के शरीर पर आ गिरा और उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिसमे कुल 15 लोग घायल हो गये। घायलों में 12 भारतीय मजदूर बुरी तरह से झुलस गए, जबकि 01 नेपाली नागरिक है और 2 घायलों का अभी घर का पता नही चल पाया है। इनमें 7 की हालत काफी गंभीर है, जबकि 8 अन्य सामान्य रूप से घायल हुए है। जिन्हें ईलाज के लिए नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सामान्य रूप से घायलों का ईलाज तो स्थानीय स्तर पर हो रहा है, परन्तु स्थिति की नजाकत को देखते हुए गंभीर रूप से घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों को रक्सौल के रास्ते एम्बुलेंस से पटना ले जाया गया। गौरतलब है कि ब्लास्ट इतना भयानक था कि वहाँ अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। घायलों में बिहार व उड़ीसा सहित अन्य राज्यों के भी मजदूर शामिल होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार बीरगंज 22 मनियारी के जगरनाथपुर वार्ड नं.30 लाल पर्सा व वार्ड नं. 28 बगही में करीब डेढ़ बीघा जमीन पर अरबों रुपये की लागत से सर्वोत्तम स्टील प्लांट की स्थापना हुआ है। इस प्लांट में छड़ व लोहा का निमार्ण सामग्री बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *