योग वर्ल्ड कप – 2022 में बिहार के टीम का श्रेष्ठ प्रदर्शन

Sports

अम्बेडकर नगर, गाजियाबाद: योग वर्ल्ड कप – 2022 का आयोजन अंबेडकर नगर में में किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों तथा कई देश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
26 जून 2022 को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में बिहार से अनामिका और सुभाष ने बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रौशन किया। दोनों ही प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल दिया गया। अनामिका और सुभाष वेद योग एकेडमी, गलमा धाम, दरभंगा के विद्यार्थी हैं तथा दोनों प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए वेद योग एकेडमी की प्रमुख योगाचार्य बबीता रॉय आयोजन स्थल पर उपस्थित थीं।
बिहार टीम को लीड कर रहे तथा यूनिवर्सल स्पोर्ट्स फेडरेशन के बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अश्विनी सिंह ने कहा कि बिहार प्रतिभाओं का भूमि है इस बार समय कम रहने के कारण ज्यादा बच्चे भाग नहीं ले सके लेकिन जो भाग लिया उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने आगे कहा कि नवंबर 2022 में बिहार में इस तरह के आयोजन पर विचार किया जा रहा है।
संस्था के आयोजन कमिटी के सदस्य अवधेश झा ने अनामिका और सुभाष को बधाई दिया तथा बेहतर भविष्य की कामना की।
ज्ञातव्य है कि यूनिवर्सल योग एलायंस इंडिया के तत्वाधान में योग वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। इसकी मेजबानी यूनिवर्सल योग स्पोर्ट्स फेडरेशन इंडिया ने किया था। जिसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, नॉर्थ ईस्ट आदि राज्यों के अलावा यूके, यूएसए, मलेशिया, नेपाल, इजिप्ट सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *