एस.एस.बी. सीमा सुरक्षा के साथ – साथ समाजिक दायित्वों का कर रही निर्वहन : कमांडेंट बिकास कुमार

Regional

  • अर्जुन तिवारी

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): 23 अगस्त 2022 :: सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी का 12वीं स्थापना दिवस रक्सौल आईसीपी परिसर में एक कार्यक्रम के बीच हर्सोल्लास पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संदीक्षा अध्यक्षा अर्चना सिंह, श्रीदेवी प्रवीण ,रूपा कुमारी आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे एसएसबी 47 वी वाहिनी के कमांडेंट विकास कुमार ने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ -साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मधुर सम्बंध स्थापित कर सेवा, सुरक्षा व बन्धुत्व का भाव जागृत कर रही है। इस दौरान बिभिन्न स्कूल के छात्र- छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। वही देश भक्ति गीत पर एस.एस.बी. अधिकारी व जवानों ने भंगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों के बीच जलेबी दौर, म्यूजिकल चेयर, रस्सा कसी सहित अन्य कई तरह का खेल कूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लिये सभी प्रतिभागियो को एस.एस.बी. कमांडेंट बिकास कुमार द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आईसीपी प्रबन्धक प्रवीण कुमार, इमिग्रेशन डी.एस.पी. ए. के. पंकज, रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, उप कमांडेंट मनोज कुमार, उप कमांडेंट एम ब्रोजेंन सिंह,उप कमांडेंट टी एच बसन्ता सिंह, सहायक कमांडेंट रविन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट डॉ सिरिराज एम जे, केम्ब्रिज विद्यालय के निदेशक बिकास कुमार गिरी, प्रयास संस्था से आरती कुमारी, शारदा कला केंद्र की निदेशिका शिखा रंजन सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *