विजय दिवस के अवसर पर बच्चों में वितरित किया गया पाठ्य सामग्री

Regional

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 15 सितम्बर 2022 :: विजय दिवस के अवसर पर जीकेसी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, प्रबंध न्यासी रागनी रंजन के नेतृत्व में पटना में असहाय गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। उक्त जानकारी वृहस्पतिवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर, 1893 का दिन ऐतिहासिक दिन था, क्योंकि इस दिन स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में सनातन धर्म और भारत का अपने भाषण के माध्यम से सर गर्व से ऊंचा किया था। समस्त विश्व भारतीय अध्यात्मिक चेतना के कायल हो गया था।

दीपक अभिषेक ने कहा कि जीकेसी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने स्वामी विवेकानन्द जी के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद को “विश्व विजय दिवस” के रूप में मना रहा है।

इसके अंतर्गत जीकेसी की प्रत्येक शाखा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर “विजय दिवस” मना रहा है। इस क्रम में ही असहाय गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया है।

उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने कहा है कि स्वमी विवेकानंद की जब भी बात होती है तब अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में दिए गए भाषण की चर्चा जरूर होती है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो, जागो और तब तक मत रूको, जब तक लक्ष्‍य की प्राप्ति ना हो जाए। इस संदेश से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजीव कांत और राजेश कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योति दास, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बिहार नंदा कुमारी, पटना जिला उपाध्यक्ष आराधना कुमारी, पटना जिला सचिव बंदना कुमारी, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, युवा अध्यक्ष बिहार अभिषेक शंकर, पटना जिला युवा अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हर्षवर्धन, सीसीआई अध्यक्ष पुरुषोत्तम जी, पटना जिला युवा ऋतुराज सिन्हा एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजय सिन्हा सक्रीय भुमिका में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *